परेणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता

newsdaynight
3 Min Read
परणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परेणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, सेलेब्स और फैन्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं।


मुख्य तथ्य

  • इंस्टाग्राम पर कपल ने साझा की खूबसूरत पोस्ट—“1+1=3”।
  • सोनम कपूर और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई।
  • द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर राघव ने पहले ही दिया था हिंट।
  • 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में हुई थी शादी।
  • परणीति अक्सर सोशल मीडिया पर राघव को देती हैं सपोर्ट।

बॉलीवुड अभिनेत्री परेणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने फैंस के साथ एक बेहद खास खुशखबरी साझा की है। सोमवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस पोस्ट में एक खूबसूरत केक नजर आ रहा है, जिस पर सुनहरे रंग में छोटे-छोटे बेबी फीट बने हैं और लिखा है—“1 + 1 = 3”।

इसके साथ ही परणीति और राघव का एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले पार्क में टहलते नजर आ रहे हैं। कपल ने कैप्शन में लिखा— “Our little universe… on its way. Blessed beyond measure.” इस पोस्ट के आते ही फैंस और सेलेब्स बधाई देने लगे। सोनम कपूर ने कमेंट किया, “Congratulations darling”, जबकि भूमि पेडनेकर ने लिखा, “Congratulations.”

कपिल शर्मा शो पर दिया था हिंट

दिलचस्प बात यह है कि राघव चड्ढा ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस खुशखबरी का हिंट दे दिया था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने मजाक में उनसे कहा कि शादी के बाद जल्दी गुड न्यूज़ देनी चाहिए। इस पर राघव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “Denge, aapko denge… good news jaldi denge!” उनकी इस बात पर परणीति भी हैरान रह गई थीं।

शादी और पर्सनल लाइफ

परेणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए थे। इस शाही शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद से ही परणीति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए सपोर्ट जताती नजर आती हैं।

फैन्स के लिए खुशी का मौका

कपल की यह गुड न्यूज़ फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। पोस्ट पर फैन्स लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और कपल के नए सफर के लिए प्यार भेज रहे हैं।

स्पष्ट है कि परणीति और राघव के लिए यह समय बेहद खास है। फैंस अब इस कपल के पैरेंटहुड जर्नी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment