सूर्यकुमार यादव की नेट वर्थ 2025: सैलरी, IPL कमाई, कारें और प्रॉपर्टी

Rahul Balodi
Rahul Balodi
3 Min Read
सूर्यकुमार यादव नेट वर्थ 2025: सैलरी और प्रॉपर्टी

मुख्य तथ्य

  • सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 55 करोड़ रुपये।
  • BCCI ग्रेड B कॉन्ट्रैक्ट से सालाना 3 करोड़ रुपये, मैच फीस अलग।
  • IPL से अब तक लगभग 16.35 करोड़ रुपये की कमाई।
  • मुंबई में 21 करोड़ रुपये के दो फ्लैट और एक अन्य प्रॉपर्टी।
  • गेराज में Mercedes-Benz G63 AMG, Range Rover, Audi A6 और BMW 5 Series।

भारत के धाकड़ बल्लेबाज़ और मौजूदा टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) का नाम आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों में शुमार है। सोशल मीडिया पर 18.8 मिलियन फॉलोअर्स, शानदार बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड और ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने उन्हें खेल जगत का ग्लोबल आइकन बना दिया है।

क्रिकेट करियर और उपलब्धियां

सूर्यकुमार यादव ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी और महज चार साल में ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। 2022 में वह टी20 अंतरराष्ट्रीय के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जिसमें उन्होंने 1,164 रन ठोके। लगातार दो साल तक उन्हें ICC T20I Cricketer of the Year का खिताब मिला। IPL में उन्होंने एक सीज़न में 751 रन बनाकर अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर का दर्जा हासिल किया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताना रही।

नेट वर्थ और कमाई

2025 तक सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 55 करोड़ रुपये आँकी गई है।

IPL सैलरी: मुंबई इंडियंस से उन्हें करीब 16.35 करोड़ रुपये मिलते हैं।

BCCI कॉन्ट्रैक्ट: ग्रेड B खिलाड़ी के रूप में 3 करोड़ रुपये सालाना।

मैच फीस: टेस्ट मैच 16 लाख रुपये, वनडे 6 लाख रुपये और टी20I 3 लाख रुपये प्रति मैच।

ब्रांड डील्स: Reebok, Dream11, Lenskart और JioCinema जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ करार।

लग्ज़री लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टीज़

सूर्यकुमार यादव अपनी कमाई को सही दिशा में निवेश करने में भी माहिर हैं। मुंबई के Deonar में दो लग्ज़री फ्लैट्स उनके नाम हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा, Chembur में भी उनकी प्रॉपर्टी है।

महंगी कारों का शौक

SKY महंगी और स्पोर्टी कारों के भी बड़े शौकीन हैं। उनके गेराज में मौजूद कारों की लिस्ट किसी भी ऑटोमोबाइल कलेक्शन को टक्कर दे सकती है। इनमें Mercedes-Benz G63 AMG Grand Edition (4.67 करोड़ रुपये), Range Rover Velar, Audi A6 और BMW 5 Series जैसी शानदार गाड़ियाँ शामिल हैं।

34 वर्षीय SKY न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी उपलब्धियों और लाइफस्टाइल से फैंस का दिल जीत रहे हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment