दिशा पाटनी हाउस शूटिंग केस से जुड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार

25,000 रुपये का इनामी जीतेन्द्र उर्फ ‘जीतू चरण’ दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में, राजस्थान पुलिस पूछताछ के लिए लाईगी

newsdaynight
newsdaynight
4 Min Read
दिशा पाटनी केस से जुड़ा गैंगस्टर जीतू चरण गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने एक बड़े गैंगस्टर जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू चरण की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, जो दिशा पाटनी के घर की रैकी और कुचामन बिजनेसमैन की हत्या जैसे मामलों में मुख्य आरोपी माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने उसे जैसलमेर जिले के पोखरण से गिरफ्तार किया।

मुख्य तथ्य

  • गैंगस्टर जीतू चरण पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
  • दिल्ली पुलिस ने उसे जैसलमेर के पोखरण से पकड़ा।
  • वह रोहित गोडारा गैंग का सदस्य है, जो लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़ा है।
  • दिशा पाटनी के घर की रैकी और कुचामन व्यापारी हत्याकांड में नाम सामने आया।
  • राजस्थान पुलिस पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिल्ली जाएगी।

राजस्थान में अपराध जगत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जीतेन्द्र सिंह उर्फ जीतू चरण, जिसे दिशा पाटनी हाउस शूटिंग केस और कुचामन व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा था, आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच दिन पहले उसे जैसलमेर जिले के पोखरण से दबोचा था। जीतू पर ₹25,000 का इनाम था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

रोहित गोडारा गैंग से गहरा कनेक्शन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जीतू चरण रोहित गोडारा गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो पहले लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। यह गैंग राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया, हमें उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिली है। हम जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर दिल्ली से उसे राजस्थान लाएंगे। कुचामन व्यापारी हत्याकांड में उसका सीधा हाथ बताया जा रहा है।”

रमेश रुलानिया की हत्या 7 अक्टूबर को कुचामन सिटी के एक जिम में की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था।

दिशा पाटनी केस से जुड़ी भूमिका

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जीतू चरण दिशा पाटनी के घर की रैकी में भी शामिल था। बताया जा रहा है कि शूटिंग से पहले उसने यूपी में अभिनेत्री के घर के आसपास की गतिविधियों की जानकारी गैंग को दी थी।

इस जानकारी से पुलिस को शक हुआ कि जीतू केवल हत्या तक सीमित नहीं था, बल्कि गैंगस्टर नेटवर्क के लिए इंटेलिजेंस इकट्ठा करने का भी काम करता था। यह गैंग कथित रूप से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हाई-प्रोफाइल टारगेट्स पर निगाह रख रहा था।

अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्त में

राजस्थान पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों — गणपत गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, महेश गुर्जर (कोलकाता) और जुबेर अहमद (इंदौर) — को गिरफ्तार कर लिया था। ये सभी ₹1 लाख के इनामी अपराधी थे।

पुलिस के अनुसार, गणपत गुर्जर ने जिम के अंदर रुलानिया पर गोलियां चलाईं, जबकि धर्मेंद्र बाहर कार में इंतज़ार कर रहा था। जुबेर और महेश ने हमले की साजिश रची थी। गिरोह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में शरण ली, लेकिन इंटेलिजेंस इनपुट्स के चलते वे 10 दिन में पकड़ लिए गए।

अब आगे की जांच पर फोकस

जीतू चरण की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस अब गैंग के अन्य संभावित कनेक्शनों और वित्तीय नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क केवल स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।

पूछताछ के बाद यह भी साफ होगा कि दिशा पाटनी केस और कुचामन हत्या के बीच कोई सीधा लिंक है या दोनों घटनाओं के पीछे गैंग का व्यापक मकसद।

Share This Article
Leave a Comment